बेरो: कराँजी में 30 जून को मनाया जाएगा मोहर्रम, शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने का लिया गया संकल्प
Bero, Ranchi | Jun 24, 2026 बेड़ो प्रखंड के कराँजी गांव स्थित रहमत नगर जराटोली में 30 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सैफ अंसारी ने प्रशासन के सहयोग से अनुशासन एवं भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की। बैठक में कई ग्रामीण व समिति सदस्य मौजूद रहे।