बेलछी: कोरारी खंधा में धड़ल्ले से जल रहे फसल अवशेष, नियमों की उड़ रही धज्जियां
Belchhi, Patna | Apr 19, 2026 बेलछी प्रखंड के कोरारी खंधा क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की कटाई के बाद बची फसल के अवशेष को जलाने का सिलसिला लगातार जारी है। किसान नियमों को ताक पर रखते हुए खुलेआम खेतों में अवशेष जला रहे हैं, जिससे क्षेत्र में धुआं और प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल प्रशासन द्वारा पराली नहीं जलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है, लेकिन