परसिया: इकलहरा में पानी को लेकर सडक पर उतरे लोग, चका जाम किया,डब्ल्युसीएल प्रबंधन पर उतारा गुस्सा, दो दिनों में हल होगी समस्या
क्षेत्र की सबसे बडी पंचायत इकलहरा के छह नंबर आजाद नगर के नागरिक बुधवार को दस बजे सडक पर उतर आए। डेढ घंटे तक उन्होंने चका जाम कर दिया। नागरिक डब्लयुसीएल से नाराज थे। दो महिने से इस इलाके में मोटर जलने की समस्या हल नहीं हो पा रही थी। वहीं एक साल से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। यातायात जाम होने के बाद अधिकारीगण पहंुचे और दो दिनों में समस्या हल करने का आश्वासन दिया