राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को चामू कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कई मुद्दों पर सवाल उठाए। सभा में शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सोमवार को सायं के समय आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में गहलोत ने कहा कि प्रदेश में अकाल जैसे हालात हैं। लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष शिविर लगाकर पशुओं के लिए चारे और जरूरतमंदों के लिए अनाज की व्यवस्था करवाने का आह्वान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने निकाय चुनावों में परिसीमन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन में गड़बड़ी के कारण भाजपा को सीटें जीतने में फायदा मिला। वहीं, केंद्र सरकार पर युवाओं के साथ ज्यादती करने और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोप लगाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी सवाल उठाए और केंद्र सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधा। गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में काम करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तो भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर देगी और भविष्य में चुनाव कराने का अवसर भी नहीं मिलेगा। जनसभा के दौरान पीसीसी सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की कई योजनाएं बंद कर दी, मनरेगा योजना बंद करने से रोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया। उन्होंने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में समूह क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके कांग्रेस से लोकसभा के प्रत्याशी रहे करण सिंह उचियारड़ा,कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गीता बरवड़,राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सुमेर सिंह राजपुरोहित सहित कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया । इस मौके जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी जय श्री , कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम चौहान, दाऊराम सोलकियातला , जिला महासचिव जितेंद्र पालीवाल, प्रयाग सिंह भाटी, जबर सिंह रायसर, सहित कई वक्ता मौजूद थे।
Ashok Gehlot