सिद्धीकला निवासी महिला ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर घर में तोड़फोड़ करने की शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थिया ने आरोप लगाया है कि उनकी देवरानी ने उनके आम के पेड़ को उखाड़कर फेंक दिया, उनकी कटिया मशीन तोड़ दी और छत पर जो दीवार जोड़ी थी, उसे भी नष्ट कर दिया।इसके अतिरिक्त, प्रार्थिया ने बताया कि देवरानी उनके साथ लगातार मारपीट की धमकी तथा गाली-गलौच कर रही हैं।