महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बनबसा के पास भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट (Dry Port) और उससे जुड़ी चार लेन की सड़क व पुल परियोजना का स्थालीय निरीक्षण किया है। इस परियोजना का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों, आयात-निर्यात को सरल व सुलभ बनाना तथा सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना।