बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपुर रोड से एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों व असामाजिक तत्वों के विरूद्व जिला पुलिस की प्रभावी कार्यवाही करते हुए अलग अलग थानों में कार्रवाई कर 128 जनों को पकड़ा है। इसमें पांच हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। जबकि 60 स्थाई वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। रात नौ बजे जारी प्रेस बयान में आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि 77 टीमों का गठन कर 382 पुलिस बल द्वारा 461 स्थानों पर दबिश दी गई।