धमतरी: धमतरी में सुखा और गिला कचरा अलग करने के लिए संयंत्र का महापौर ने किया भूमिपूजन
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत सूखे एवं गीले कचरे के बेहतर प्रबंधन हेतु 52.30 लाख रुपये की लागत से संयंत्रों की स्थापना एवं स्थापित संयंत्रों के उन्नयन/विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन नागरिक बैंक के पीछे में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा और अध्यक्षता सभापति कौशिल्या देवांगन ने की।