गुनौर: विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने अमानगंज मंडल के गांवों में शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस
Gunnor, Panna | May 30, 2026 गुन्नौर विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने अमानगंज मंडल अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान विधायक ने परिवारजनों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी तथा दुःख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।