कोल: अकराबाद रोड पर मजदूरी कर घर लौट रहे साइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ इलाके के अकराबाद रोड की है।जहां मजदूरी कर अपने घर लौट रहे साइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को परिजनों के द्वारा गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया।जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल को उपचार दिया गया।