कोल: थाना बन्नादेवी पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों किए गिरफ्तार, कब्ज़े से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने आमजन के सहयोग से मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त शिवा पुत्र मित्र प्रकाश व आकाश पुत्र ओमवीर सिंह को बरोला रोड से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से छिनैती किया हुआ मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के बाद अभियुक्तो को गुरुवार की शाम जेल भेजने की कार्रवाई की है।