कोल: अलीगढ़ में अंबेडकर जयंती पर धूमधाम से निकाली जाएगी अंबेडकर शोभायात्रा, कमेटी ने की प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 शहर में अंबेडकर जयंती पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा का शुभारंभ नगला मानसिंह किया जाएगा। हर वर्ष की तरह सैकड़ो की तादाद में महिलाएं व पुरुष शोभायात्रा के साथ निकलेंगे। शहर के विभिन्न मार्गों पर होते हुए शोभायात्रा को निकाला जाएगा। अंबेडकर पार्क पर इस शोभायात्रा का समापन होगा।