कोल: 11 अप्रैल को अलीगढ़ में रहेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उनके आगमन को लेकर छिड़ा विवाद
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 11 अप्रैल को अलीगढ़ में रहेंगे। अखिलेश रामघाट रोड पर समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री की बेटी की शादी समारोह में शामिल होंगे। 11 अप्रैल शुक्रवार को अखिलेश 10:45 पर अलीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार के द्वारा कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। अखिलेश के आगमन को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।