मोरंग: मूरंग गांव में ब्लूबेरी की लगी फसल, बागवान का ट्रायल हुआ सफल
Morang, Kinnaur | Jun 24, 2025 मूरंग गाँव के जीत नेगी ने मंगलवार दोपहर 12 बजे के आसपास व्हाट्सप्प के माध्यम से जानकारी दी है,कि ज़िला मे बल्यू बैरी नामक फलदार पेड़ की सफलता कम ही हुई है।लेकिन उन्होंने मूरंग गाँव में बल्यू बैरी के पेड़ को सर्वाइव कर इस वर्ष सफलता हासिल की है।बल्यू बैरी के पेड़ में फल लगने के बाद उनकी इस मेहनत व सफलता को लेकर ज़िला के अन्य बागवानो ने उन्हें शुभकामनाये दी है।