बाराहाट: आधुनिक तकनीक से तरबूज की खेती कर खड़हारा का युवा किसान बना प्रेरणा, डीएम ने किया सम्मानित
Barahat, Banka | Apr 11, 2026 बांका जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत खड़हारा पंचायत के युवा किसान अभिषेक चौधरी उर्फ सोनू चौधरी ने अपनी मेहनत और नवाचार से प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। शनिवार को जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और डीडीसी उपेंद्र सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ उनके तरबूज खेतों का औचक निरीक्षण किया।