बनमनखी: सरसी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप लगाया गया
बनमनखी सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़िया धनकट्टा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का शव उसके ससुराल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बुढ़िया धनकट्टा निवासी राधे कुमार मंडल की पत्नी लक्ष्मी कुमारी (20) के रूप में हुई है। परिजनों ने पति एवं ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए