प्रयागराज: पत्थरचट्टा रामबाग में निकाली गई श्री अवीमुक्तेश्वर आनंद सरस्वती 1008 की पेशवाई, युद्ध कला का किया गया प्रदर्शन
प्रयागराज के पथरचट्टी रामबाग से आज गुरुवार को करीब 5:30 श्री अवीमुक्तेश्वर आनंद सरस्वती 1008 की पेशवाई निकली गई। हाथी घोड़े ऊंट डीजे बैंड पार्टी के साथ दर्जनों चौकिया शामिल हुई। साधु संतों द्वारा त्रिशूल,तलवार, लाठी-डंडे से युद्ध कला का प्रदर्शन दिखाया गया। मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे तथा सुरक्षा के मध्य नगर पुलिस तैनात थी।