ग्वालियर में प्रेम प्रसंग से जुड़ी पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। सिरोल थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव मुरार नदी में फेंक दिया गया। मामले की जानकारी बुधवार रात करीब 10 बजे सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।