खंडवा में गाय-भैंस चोरी के शक में सोमवार रात ग्रामीणों ने दो युवकों को बेरहमी से पीट दिया। बंधक बनाकर उनकी धुनाई कर दी, रात में ही दोनों को पुलिस ने छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में दोनों बेकसूर निकले। जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे की है ।