सिल्ड रोड में पर्यटक की गाड़ी को लेकर पुलिस और पर्यटक में कहासुनी, बहस से माहौल हुआ तनावपूर्ण
सिल्ड रोड में उस समय हल्का तनावपूर्ण माहौल बन गया जब एक पर्यटक की गाड़ी पहुंचने पर पुलिस कांस्टेबल और पर्यटक के बीच तीखी बहस हो गई। जानकारी के अनुसार, बिना सिल्ड पास के बिना कोई कारण सिल्ड रोड नहीं आ सकती ऐसे में पुलिस कर्मी और पर्यटक के बीच पहले नोकझोंक शुरू हुई, जो देखते ही देखते बहसबाज़ी में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच तकरार जारी रही।
हालांकि बाद में स्थानीय लोगों और अन्य पुलिस कर्मियों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और माहौल सामान्य हो गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।