Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

हथनीकुंड बैराज में क्या लगाया जा रहा जंग लगा सरिया,146 करोड़ की सुरक्षा दीवार पर उठे गंभीर सवाल।। #HathnikundBarrage #Y...

MORE NEWS

भोपाल खदरी जी को osd to CM
बनाये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्षा डॉक्टर अर्चना गुप्ता व संगठन का धन्यबाद व भोपाल जी खदरी को बहुत बहुत वधाई #जगाधरी #यमुनानगर

भोपाल खदरी जी को osd to CM बनाये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्षा डॉक्टर अर्चना गुप्ता व संगठन का धन्यबाद व भोपाल जी खदरी को बहुत बहुत वधाई #जगाधरी #यमुनानगर

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 13, 2026

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान के तहत वार्ड 7 व 22 में जगाई स्वच्छता की अलख

कूड़े के सही निपटान से भागेगी बीमारी, अपनाए 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली

नगर निगम ने घर-घर जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाई 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली

यमुनानगर।
नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" के तहत वार्ड 7 व 22 में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी की टीम ने वार्ड 7 के सेक्टर 17, हाउसिंग बोर्ड  कॉलोनी, वार्ड 22 की संजय विहार कॉलोनी, गोविंदपुरी व अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों को स्रोत स्तर पर ही कचरा अलग करने की 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार ने वार्ड वासियों को चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन के महत्व और उनके सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन में गीला अर्थात जैविक कचरा जैसे फल एवं सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, चाय पत्ती, फूल-पत्तियां, अंडे के छिलके आदि डाले। नीले रंग के डस्टबिन में सूखा अर्थात पुनर्चक्रण योग्य कचरा जैसे कागज, गत्ता, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक पैकेजिंग, धातु के डिब्बे, कांच की बोतलें आदि डाले। लाल रंग के डस्टबिन को सेनेटरी अपशिष्ट जैसे सेनेटरी पैड, डायपर, बैंडेज, कॉटन, इस्तेमाल किए गए मास्क एवं दस्ताने आदि के लिए प्रयोग करें। इसी तरह काले रंग के डस्टबिन में विशेष घरेलू हानिकारक अपशिष्ट जैसे बैटरियां, कांच व एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, पेंट के डिब्बे, कीटनाशक के कंटेनर, एक्सपायर दवाइयां, नेल पॉलिश, थर्मामीटर एवं ई-वेस्ट की छोटी वस्तुएं आदि डाले। कचरे के वैज्ञानिक व उपयोगी प्रबंधन पर जोर देते हुए निगम की टीम ने वार्ड वासियों को अपने ही घरों में गीले कचरे से 'होम कम्पोस्टिंग' के माध्यम से जैविक खाद तैयार करने की विधि समझाई। विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रक्रिया से जहां एक ओर डंपिंग साइट पर जाने वाले कचरे की मात्रा कम होगी, वहीं दूसरी ओर पौधों के लिए घर पर ही बेहतरीन जैविक खाद मिल सकेगी। मेयर सुमन बहमनी ने सभी नागरिकों से शहर को साफ-सुथरा रखने, कचरे का सही निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया, ताकि नगर निगम के स्वच्छ और सुंदर शहर के लक्ष्य को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। 

फोटो कैप्शन - वार्डवासियों को अलग अलग कचरा करने के बारे में समझाती निगम की टीम।

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान के तहत वार्ड 7 व 22 में जगाई स्वच्छता की अलख कूड़े के सही निपटान से भागेगी बीमारी, अपनाए 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली नगर निगम ने घर-घर जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाई 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली यमुनानगर। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" के तहत वार्ड 7 व 22 में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी की टीम ने वार्ड 7 के सेक्टर 17, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड 22 की संजय विहार कॉलोनी, गोविंदपुरी व अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों को स्रोत स्तर पर ही कचरा अलग करने की 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली के बारे में विस्तार से जागरूक किया। अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार ने वार्ड वासियों को चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन के महत्व और उनके सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन में गीला अर्थात जैविक कचरा जैसे फल एवं सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, चाय पत्ती, फूल-पत्तियां, अंडे के छिलके आदि डाले। नीले रंग के डस्टबिन में सूखा अर्थात पुनर्चक्रण योग्य कचरा जैसे कागज, गत्ता, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक पैकेजिंग, धातु के डिब्बे, कांच की बोतलें आदि डाले। लाल रंग के डस्टबिन को सेनेटरी अपशिष्ट जैसे सेनेटरी पैड, डायपर, बैंडेज, कॉटन, इस्तेमाल किए गए मास्क एवं दस्ताने आदि के लिए प्रयोग करें। इसी तरह काले रंग के डस्टबिन में विशेष घरेलू हानिकारक अपशिष्ट जैसे बैटरियां, कांच व एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, पेंट के डिब्बे, कीटनाशक के कंटेनर, एक्सपायर दवाइयां, नेल पॉलिश, थर्मामीटर एवं ई-वेस्ट की छोटी वस्तुएं आदि डाले। कचरे के वैज्ञानिक व उपयोगी प्रबंधन पर जोर देते हुए निगम की टीम ने वार्ड वासियों को अपने ही घरों में गीले कचरे से 'होम कम्पोस्टिंग' के माध्यम से जैविक खाद तैयार करने की विधि समझाई। विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रक्रिया से जहां एक ओर डंपिंग साइट पर जाने वाले कचरे की मात्रा कम होगी, वहीं दूसरी ओर पौधों के लिए घर पर ही बेहतरीन जैविक खाद मिल सकेगी। मेयर सुमन बहमनी ने सभी नागरिकों से शहर को साफ-सुथरा रखने, कचरे का सही निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया, ताकि नगर निगम के स्वच्छ और सुंदर शहर के लक्ष्य को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। फोटो कैप्शन - वार्डवासियों को अलग अलग कचरा करने के बारे में समझाती निगम की टीम।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 13, 2026

स्वच्छता से स्वागत अभियान से चमकेगा निगम का हर वार्ड, मेयर ने झाड़ू लगाकर किया शंखनाद 

यमुनानगर-जगाधरी में 19 जुलाई तक नगर निगम चलाएगा स्वच्छता से स्वागत अभियान 

प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर सरकार द्वारा चलाया गया विशेष सफाई अभियान   

जगाधरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता से स्वागत सफाई अभियान की शुरुआत की। इसी के तहत सोमवार को मेयर सुमन बहमनी ने जगाधरी के झंडा चौक पर खुद झाड़ू लगाकर इस विशेष सफाई अभियान का शंखनाद किया। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, पार्षद रीना, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद जयंत स्वामी, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सलाहकार लोकेश सेन सहित कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी हाथों में झाड़ू थाम कर स्कूल रोड की सफाई की। इससे पहले मेयर ने नगर निगम कार्यालय जगाधरी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष अभियान को लेकर गहन चर्चा की। 

---------------

पीएम मोदी के दौरे को लेकर 19 जुलाई तक चलेगा महाअभियान - 

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे प्रदेश को एक हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात देंगे और विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के स्वागत में पूरे हरियाणा को स्वच्छ बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यमुनानगर-जगाधरी में यह महाअभियान 19 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा। मेयर ने कहा कि इस अभियान के तहत शहर के प्रत्येक वार्ड, कॉलोनी और मोहल्ले में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्य में संबंधित वार्ड के पार्षद, निगम कर्मचारी, स्थानीय निवासी और सामाजिक संस्थाएं मिलकर काम करेंगी।

-----------
स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी:
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन का काम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपने घरों, मोहल्लों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा कचरे का सही प्रबंधन करने में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। हर नागरिक अपने घर, दुकान व संस्थान से सूखा व गीला कचरा अलग अलग करके निगम के वाहन को दें। खुले में कचरा न फैलाएं। 

फोटो - 
जगाधरी स्कूल रोड पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता से स्वागत सफाई अभियान की शुरुआत करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। 

नगर निगम कार्यालय जगाधरी में पौधारोपण करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।

स्वच्छता से स्वागत अभियान से चमकेगा निगम का हर वार्ड, मेयर ने झाड़ू लगाकर किया शंखनाद यमुनानगर-जगाधरी में 19 जुलाई तक नगर निगम चलाएगा स्वच्छता से स्वागत अभियान प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर सरकार द्वारा चलाया गया विशेष सफाई अभियान जगाधरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता से स्वागत सफाई अभियान की शुरुआत की। इसी के तहत सोमवार को मेयर सुमन बहमनी ने जगाधरी के झंडा चौक पर खुद झाड़ू लगाकर इस विशेष सफाई अभियान का शंखनाद किया। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, पार्षद रीना, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद जयंत स्वामी, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सलाहकार लोकेश सेन सहित कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी हाथों में झाड़ू थाम कर स्कूल रोड की सफाई की। इससे पहले मेयर ने नगर निगम कार्यालय जगाधरी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष अभियान को लेकर गहन चर्चा की। --------------- पीएम मोदी के दौरे को लेकर 19 जुलाई तक चलेगा महाअभियान - मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे प्रदेश को एक हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात देंगे और विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के स्वागत में पूरे हरियाणा को स्वच्छ बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यमुनानगर-जगाधरी में यह महाअभियान 19 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा। मेयर ने कहा कि इस अभियान के तहत शहर के प्रत्येक वार्ड, कॉलोनी और मोहल्ले में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्य में संबंधित वार्ड के पार्षद, निगम कर्मचारी, स्थानीय निवासी और सामाजिक संस्थाएं मिलकर काम करेंगी। ----------- स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी: मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन का काम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपने घरों, मोहल्लों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा कचरे का सही प्रबंधन करने में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। हर नागरिक अपने घर, दुकान व संस्थान से सूखा व गीला कचरा अलग अलग करके निगम के वाहन को दें। खुले में कचरा न फैलाएं। फोटो - जगाधरी स्कूल रोड पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता से स्वागत सफाई अभियान की शुरुआत करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। नगर निगम कार्यालय जगाधरी में पौधारोपण करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 13, 2026

भोपाल खदरी को OSD to CM बनाए जाने पर #यमुनानगर

भोपाल खदरी को OSD to CM बनाए जाने पर #यमुनानगर

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 13, 2026

कैल प्लांट में अब दिन रात निर्बाध जारी रहेगा कचरा निस्तारण, जल्द तैयार होगा विशाल शैड 

कैल प्लांट में 7.24 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन शेड व एमआरएफ सेंटर का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं

यमुनानगर। कैल कचरा निस्तारण प्लांट में  7.24 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन शेड व एमआरएफ सेंटर का नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री व अन्य व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। निगम द्वारा कैल प्लांट में धरातल का पक्का करने के बाद शेड डालने के लिए बड़े बड़े पिलर बनाए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि शेड बनने से यहां दिन रात कचरा निस्तारण और कचरा छंटनी का काम जारी रहेगा। बारिश होने पर भी यह कार्य निर्बाध जारी रहेगा। शेड बनने से प्लांट में आने वाले कचरा का समय पर निस्तारण होगा और प्लांट में लगी मशीनें भी सुरक्षित रहेंगी। 
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सलाहकार लोकेश सेन  के साथ कचरा प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लांट में बनाए जा रहे शेड के पीलरों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की बारीकी से जांच की। वहीं, एमआरएफ सेंटर में कचरा पृथक्करण और गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को देखा। यहां कचरा निस्तारण में कचरे से आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल), बायोसॉल तथा ईंट-कंकड़ को अलग-अलग किया जा रहा है। इसके साथ ही बायो रेमेडिएशन तकनीक के माध्यम से जैविक खाद तैयार की जा रही है। निगम आयुक्त ने इन सभी प्रक्रियाओं की गुणवत्ता की जांच की और संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शेड निर्माण का जायजा लिया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने उन्हें जानकारी दी कि कैल कचरा निस्तारण प्लांट में शेड निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नीचे की सतह को पक्का किया जा चुका है। अब शेड डालने के लिए पिलर तैयार किए जा रहे है। पिलर तैयार होते ही बड़ा शेड डाला जाएगा। जिससे बारिश के दौरान कचरा निस्तारण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि अभी तक बारिश होने की स्थिति में कचरा निस्तारण का कार्य प्रभावित हो जाता है, जिससे मशीनों के खराब होने के साथ साथ कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कचरा निस्तारण न होने से प्लांट में कचरे के ढेर लग जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शेड बनने से न केवल कचरा निस्तारण की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी, बल्कि यहां कार्यरत मशीनें भी बारिश से सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि जल्द से जल्द  यह सुविधा शुरू हो सके। 

फोटो - कैल कचरा निस्तारण प्लांट में शेड के निर्माण का जायजा लेते अतिरिक्त निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अन्य।

कैल प्लांट में अब दिन रात निर्बाध जारी रहेगा कचरा निस्तारण, जल्द तैयार होगा विशाल शैड कैल प्लांट में 7.24 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन शेड व एमआरएफ सेंटर का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं यमुनानगर। कैल कचरा निस्तारण प्लांट में 7.24 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन शेड व एमआरएफ सेंटर का नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री व अन्य व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। निगम द्वारा कैल प्लांट में धरातल का पक्का करने के बाद शेड डालने के लिए बड़े बड़े पिलर बनाए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि शेड बनने से यहां दिन रात कचरा निस्तारण और कचरा छंटनी का काम जारी रहेगा। बारिश होने पर भी यह कार्य निर्बाध जारी रहेगा। शेड बनने से प्लांट में आने वाले कचरा का समय पर निस्तारण होगा और प्लांट में लगी मशीनें भी सुरक्षित रहेंगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सलाहकार लोकेश सेन के साथ कचरा प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लांट में बनाए जा रहे शेड के पीलरों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की बारीकी से जांच की। वहीं, एमआरएफ सेंटर में कचरा पृथक्करण और गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को देखा। यहां कचरा निस्तारण में कचरे से आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल), बायोसॉल तथा ईंट-कंकड़ को अलग-अलग किया जा रहा है। इसके साथ ही बायो रेमेडिएशन तकनीक के माध्यम से जैविक खाद तैयार की जा रही है। निगम आयुक्त ने इन सभी प्रक्रियाओं की गुणवत्ता की जांच की और संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शेड निर्माण का जायजा लिया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने उन्हें जानकारी दी कि कैल कचरा निस्तारण प्लांट में शेड निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नीचे की सतह को पक्का किया जा चुका है। अब शेड डालने के लिए पिलर तैयार किए जा रहे है। पिलर तैयार होते ही बड़ा शेड डाला जाएगा। जिससे बारिश के दौरान कचरा निस्तारण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि अभी तक बारिश होने की स्थिति में कचरा निस्तारण का कार्य प्रभावित हो जाता है, जिससे मशीनों के खराब होने के साथ साथ कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कचरा निस्तारण न होने से प्लांट में कचरे के ढेर लग जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शेड बनने से न केवल कचरा निस्तारण की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी, बल्कि यहां कार्यरत मशीनें भी बारिश से सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि जल्द से जल्द यह सुविधा शुरू हो सके। फोटो - कैल कचरा निस्तारण प्लांट में शेड के निर्माण का जायजा लेते अतिरिक्त निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अन्य।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 13, 2026

हथनीकुंड बैराज में क्या लगाया जा रहा जंग लगा सरिया,146 करोड़ की सुरक्षा दीवार पर उठे गंभीर सवाल।। #HathnikundBarrage #Y... - Jagadhri News