बरडीहा: उधार न देने पर महिला दुकानदार से मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
Bardiha, Garhwa | May 31, 2026 सोनपुरवा निवासी धनंजय कुमार की पत्नी रानी देवी रविवार की शाम को मारपीट की घटना में घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रानी देवी ने बताया कि उनकी बस स्टैंड में दुकान है। आरोप है कि एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचकर उधार मांग रहा था। उधार देने से इन्कार करने पर उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।