कैलारस के विधायक प्रतिनिधि माखन शाक्य ने कैलारस अस्पताल पर महीनों से खराब डाले हुए ऑक्सीजन प्लांट का इंजीनियर के साथ निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान स्थिति का जायजा लिया और जो खराबी थी उसे ठीक करवाने का कार्य किया कहा के ऑक्सीजन जैसी मूलभूत सुविधा मिलना चाहिए इसकी वजह से मरीज परेशान होते हैं। यह निरीक्षण दिनांक 2 फरवरी को दोपहर करीब 3:00 बजे किया गया है।