बड़वारा: लखाखेड़ा बायपास पर 40 वर्षीय व्यक्ति अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा, हालत गंभीर
Badwara, Katni | Jul 23, 2026 प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपाली राम अपनी बाइक से लखाखेड़ा बायपास मार्ग से गुजर रहे थे, तभी अचानक बाइक पर से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।