अकबरपुर: जिला के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के निधन से शोक की लहर
शनिवार को 1:00 बजे जानकारी मिली कि नवादा जिले के प्रख्यात चिकित्सक एवं समता पार्टी के स्थापना काल से जुड़े वरिष्ठ नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।इस दुखद अवसर पर अकबरपुर प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय