बिंदकी: परसदेपुर गांव में एक व्यक्ति घर के अंदर गंभीर घायल अवस्था में मिला, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में रविवार तथा सोमवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे संजीव तिवारी उम्र लगभग 48 वर्ष गंभीर घायल अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जांच पड़ताल किया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल संजीव तिवारी हलवाई का काम करते है। घरेलू विवाद के चलते मारपीट की गई पुलिस ने जांच शुरू की।