अमलाई थाना क्षेत्र के बमबू गेट के पास तेज रफ्तार लकड़ी लदे ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रही रीनू वासुदेव (28) निवासी बिछिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू कर दी है।