पीपलखूंट: पाड़लिया में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुहागपुरा थाना क्षेत्र में पाडलिया जीएसएस के समीप उस समय हुआ जब तेज गति से जा रहे एक बलकर वाहन ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। सुहागपुरा थाने के एएसआई भंवरलाल