कर्वी: चित्रकूट के थाना पहाड़ी क्षेत्र में दो किशोरियों ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की हालत गंभीर: ASP ने दी जानकारी
आज शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र में दो किशोरियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया। रमयापुर की अंजना और अंजलि को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। अंजना की हालत सामान्य है, जबकि अंजलि को गंभीर हालत में बांदा रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है और कार्रवाई जारी है।