मखदुमपुर: नारायणपुर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, जयघोष से गूंजा इलाका
नारायणपुर गांव में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ शुक्रवार शाम संपन्न हुआ। संत सच्चिदानंद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। गायत्री महामंत्र व हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीप यज्ञ और भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।