कोल: पिलखना में पूर्व सपा चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन पति को बदमाशों ने मारी गोली, JN मेडिकल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Jul 3, 2025 नगर पंचायत पिलखना के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन पति को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ मोहर्रम से पूर्व आयोजित कस्बे में बड़े खाने में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से कुछ दूरी पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घायल का इलाज JN मेडिकल में चल रहा है जहां हालत गंभीर बनी हुई है।