कोल: सिकंदरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौके पर और दूसरे की उपचार के दौरान हुई मौत
Koil, Aligarh | Jul 3, 2025 आपको बता दें जनपद अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में एक, दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक युवक की मौके पर व दूसरे युवक की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय बबलू यादव और 22वर्षीयअनमोल यादव के रूप में हुई है। दोनों युवक रोड साइड खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार।