ऊंचाहार: इंदर का पुरवा, मिर्जापुर एहारी गाँव के मजदूर की मौत का मामला, विधायक के आश्वासन पर परिजन माने
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के इंदर का पुरवा मिर्जापुर एहारी गाँव निवासी मनोज कुमार पाल की रविवार की देर शाम, सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।सोमवार को मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया, मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन राजी हुए है।