बेगूसराय: गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री डॉ शमीम अहमद ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस बल द्वारा आयोजित परेड का निरीक्षण भी किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिलेवासियों को संदेश दिया.