बेगूसराय: शुक्रवार की सुबह शहरी क्षेत्र में दिखा भीषण कोहरा, मौसम विभाग ने 29 जनवरी तक ठंड के दिए संकेत
शुक्रवार की सुबह शहरी क्षेत्र में भीषण कोहरा का नजारा दिखा. मौसम विभाग ने 29 जनवरी तक ठंड रहने के संकेत दिए हैं. आज कोहरे की वजह से विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर रही. वहीं सड़कों पर गाड़ियां भी रेंगते नजर आई. यह कोहरा किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगा. गेहूं, सरसों, आलू आदि फसल में फायदा होगा.