बेगूसराय: मुफसिल थाना क्षेत्र के सांख चौर से 225 लीटर विदेशी शराब बरामद, SP ने दी जानकारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख चौर से 225 लीटर विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की रात 9:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे हुए हैं.