एकलव्य विद्यालय झिरन्या में शिक्षक दिवस एवं मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन
________________
विद्यार्थियों ने शिक्षक के महत्व और ग्राम सभा की प्रक्रिया का किया प्रभावी प्रदर्शन
________________
नेतृत्व क्षमता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का दिया संदेश
________________
खरगोन 05 सितंबर 2026। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय झिरन्या में शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा 12वीं के छात्र अनिरुद्ध एवं यशस्वी ने किया। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट की।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य रश्मि मीणा ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षक के महत्व एवं योगदान तथा विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इसी अवसर पर विद्यालय में मॉडल युवा ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें रेखा रानी, गरिमा भाटी, मोनिषा कपूर, विशाल यादव एवं मनोज बुनकर की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने ग्राम सभा के महत्व एवं जनभागीदारी की भूमिका को समझाते हुए ग्राम सभा की प्रक्रिया, बैठक संचालन तथा विभिन्न पदों के कार्य एवं दायित्वों का मॉडल के माध्यम से प्रभावी प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मॉडल युवा ग्राम सभा के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, संवाद-कौशल, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
#JansamparkMP #khargone