रायबरेली: गुरबक्श गंज पुलिस ने चोरी की स्कूटी और 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Raebareli, Raebareli | Apr 8, 2026
8 अप्रैल बुधवार की शाम 5 बजे पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। आरोप है कि युवक के पास 600 ग्राम अवैध गांजा एवं लालगंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक स्कूटी बरामद की गई। जिसे पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया है। युवक को पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।