शेखपुरा: डीएम एवं एसपी के द्वारा जिले के क्रिटिकल एवं भेद्य मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा द्वारा संयुक्त रूप से 169 शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र से संबंधित क्रिटिकल एवं भेद्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी बुथों पर आधारभूत सुविधाओं यथा पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, लाईट, रैम्प आदि की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।