बालोद: सर्व आदिवासी समाज के आंदोलन के बाद तुएगोंदी में चल रहे निर्माण कार्य पर जारी किए गए तत्काल रोक के आदेश
Balod, Balod | Jun 1, 2026 सर्व आदिवासी समाज के कलेक्टोरेट घेराव और व्यापक प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने तुएगोंदी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्णय लिया है। सोमवार शाम 7 बजे बालोद के अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि बड़ी संख्या में पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माण कार्य स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।