राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज शनिवार को ग्राम अनंतपुर में शाम 4 बजे प्रथम पथ संचलन आयोजित किया गया। यह आयोजन कोंडागांव जिले का 45वां और अंतिम पथ संचलन था, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने राष्ट्र और धर्म के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता प्रकट की।