खुरई: बागथरी से कोहा जा रही सोलर प्लांट की बिजली सप्लाई के 8 खंभे तोड़कर ₹3 लाख के तार चोरी
Khurai, Sagar | Apr 15, 2026 बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे बागथरी गांव स्थित सोलर प्लांट मालिक सुवीर चौबे ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में 6एकड़ में लगभग 6करोड़ की लागत से सोलर प्लांट लगाया है,जिससे बिजली उत्पादन करके विद्युत विभाग को बेचते हैं,प्लांट से बिजली खम्बो और तार के द्वारा बारधा सब स्टेशन भेजा जाता है जिसके बीच में मंगलवार रात को 8खम्बे तोड़कर तार चोरी कर लिए,थाने में रिपोर्ट की है