रामगंजमण्डी: पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी, तस्कर दरा जंगल में कार छोड़कर फरार हुए
ऑपरेशन रुट क्लियेरेंस के तहत पुलिस ने पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। थाना सुकेत, मोडक पुलिस, साइबर टीम और जिला विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई में इको स्पोर्ट कार से 2050 पव्वे यानी करीब 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। बरामद शराब चंडीगढ़ निर्मित बताई जा रही है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस