बदायूं के थाना उझानी पुलिस ने आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उझानी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में रविवार 7 बजे के आसपास उझानी पुलिस ने नगर के मुख्य बाजार, घंटाघर, कछला रोड, भीडभाड इलाके समेत संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त की।