नौगांव: नौगांव तहसील में संभागीय पेंशनर्स का महासम्मेलन, विधायक ललिता यादव ने किया वरिष्ठों का सम्मान
नौगांव तहसील परिसर में बुधवार दोपहर 12 बजे संभागीय पेंशनर्स का भव्य महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में छतरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संभाग से आए वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं छतरपुर विधायक ललिता यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर वरिष्ठ पेंशनर्स का स्वागत किया