कान्हाचट्टी: लापता स्कूली छात्र का 34 घंटे बाद डोभा में मिला शव
प्रखंड क्षेत्र के चारु पंचायत अंतर्गत आरुगड़ा टोला इस्लामपुर निवासी सन्नाउल्ला अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ सोहेल का शव 34 घंटे बाद रविवार शाम गांव के पास डोभा से बरामद हुआ। बच्चा शनिवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने बताया कि समीर उत्क्रमित उच्च विद्यालय पीतीज में छठी कक्षा का छात्र था। शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद उसने ड्रेस बदली और घर से निकल गय