सहारनपुर: सहारनपुर के नवागत डीएम अरविंद कुमार चौहान ने पदभार संभाला, जन समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों पर ध्यान देने का किया आश्वासन
सहारनपुर के नवागत जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कोषागार में पदभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी चौहान इससे पूर्व जिलाधिकारी शामली सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना होगा।