बांदा: खैरादा के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस से जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Banda, Banda | Nov 6, 2025 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरादा के पास दिन गुरुवार को दो बाइकों की टक्कर होने की वजह से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक जिला महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत अटघार गांव निवासी है।