पीरटांड: घोरबाद निवासी सुनीता देवी को पति ने मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घोरबाद निवासी सुनीता देवी को उसके पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का इलाज शुक्रवार को 5 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि सुनीता देवी का इसके पति राशिक मांझी के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने इसको कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। जिसके बाद गोतोया लोगों ने इसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।