पीरटांड: पीरटांड़ प्रखंड में आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित, अधिकारी और कर्मी रहे उपस्थित
आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने को लेकर पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को 12 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्राम स्तर पर कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करना था।